आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं, ये पता करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यह आप अपने घर बैठे अपने मोबाइल फोन से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ Steps को फॉलो करना होगा और आपको पता चल जाएगा कि मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं।
सबसे पहले आपको अपने फोन में myaadhar.uidai.gov.in की वेबसाइट खोलनी है।
अब नीचे जाएं और Check Aadhaar Validity पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक Form खुलेगा। इसमें अपना आधार नंबर डालें और जो Captcha स्क्रीन पर दिख रहा है वह डालें।
अब Proceed पर क्लिक करें।
अब आपको आपके आधार की जानकारी दिख जाएगी।
अब आप जान गए होंगे कि कैसे पता करें कि आधार कार्ड में नंबर लगा है या नहीं। इस पोस्ट में हमने आपको आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं, इसकी पूरी जानकारी दी।